Source: Google

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वादिष्ट वेज मलाई सैंडविच

बनाने की विधि सैंडविच तो आप सब अक्सर घर पर बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे वेज मलाई सैंडविच के बारे में जो बच्चों के टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारें।

Source: Google

सामग्री ब्रेड- 4  प्याज-1  गाजर-1 मलाई- 1 कप शिमला मिर्च - आधा कप टमाटर - 1  धनिया पत्ती - एक बड़ा चम्मच पत्तागोभी- आधा कप काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च-1 कटी हुई नमक स्वादानुसार

Source: Google

स्टेप 1 सबसे पहले सारी सब्जियों जैसे गाजर, पत्तागोभी, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च को धोकर बारीक काट लें। आप गाजर को कद्दूकस करके भी डाल सकती हैं।

Source: Google

स्टेप 2 सभी कटी हुई सब्जियों को एक बाउल में डाल लें। अब सब्जियों में एक कप मलाई डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

Source: Google

स्टेप 3 इस मिक्सचर में नमक और काली मिर्च पाउडर को डालें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

Source: Google

स्टेप 4 अब एक ब्रेड का स्लाइस लें और इस पर सब्जियों और मलाई से तैयार किया हुआ मिक्सचर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।

Source: Google

स्टेप 5 इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस को इसके ऊपर रखें। आप चाहें तो सैंडविच को त्रिकोण आकार में काट सकते हैं।

Source: Google

स्टेप 6 इस तैयार सैंडविच को आप सेंक भी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा घी लगाकर सैंडविच को दोंनो तरफ से सेंक लें।

Source: Google

बच्चों को ये मलाई सैंडविच बनाकर जरूर खिलाएं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें।

Source: Google