Source: Google

घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी कॉर्न फ्लेक्स

तरह-तरह के नाश्ते तैयार कॉर्न फ्लेक्स को मकई के दानों से बनाया जाता है। इसे कई लोग दूध के साथ खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इससे तरह-तरह के नाश्ते तैयार करते हैं। ऐसे में आप चाहें, तो कॉर्न फ्लेक्स बाहर से घरीदने के बजाए घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने का तरीका

Source: Google

मकई के दाने धोएं कॉर्न फ्लेक्स बनाने के लिए सबसे पहले मकई के दानों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें कपड़े में फैलाकर पखें की हवा में पूरी तरह सुखाएं।

Source: Google

ब्लेंडर में पीसें इस बात का ख्याल रखें की मकई के दानों में थोड़ी सी भी नमी ना बचे। पूरी तरह सूखाने के बाद मकई के दानों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।

Source: Google

बाउल में पानी डालें आप चाहें, तो मकई का आटा बाजार से भी खरीदकर ला सकते हैं। इसे तैयार करने के बाद 1 बाउल में 100 ग्राम पानी डालें।

Source: Google

सामग्री मिक्स करें अब इसमें आधा चम्मच नमक, 2 टी स्पून चीनी और 2 टी स्पून तेल डालें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Source: Google

बेकिंग ट्रे का इस्तेमाल इस मिश्रण को अच्छे तरह फेंटते हुए मिक्स करें और एक बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं। इसके बाद हल्के से तेल की मदद से ग्रीस कर लें।

Source: Google

बेक करें तैयार किए मिश्रण को पतला फैट लें और 5 से 6 मिनट के लिए बेक करें। इसके बाद इन्हें टुकड़ो में तोड़ लें।

Source: Google

एयर टाइट कंटेनर इस तरह आपके बाजार जैसे कॉर्न फ्लेक्स घर पर ही बनकर तैयार हो जाएंगे। इन्हें सीलन से बचाने के लिए एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।

Source: Google

ट्राई जरूर करें अगर यह रेसिपी आपको पसंद आई हो, तो एक बार ट्राई जरूर करें।

Source: Google