खुले बाल, चश्मा और डीप नेक में मलाइका अरोड़ा का दिखा दिलकश अंदाज
मलाइका अरोड़ा बी-टाउन की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एक्टिंग नहीं बल्कि लुक्स की वजह से आज भी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं।
फैंस उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक या फिर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।
पर्सनल लाइफ की चर्चा के बीच एक्ट्रेस को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया और इस दौरान उनका ऐसा लुक देखने के लिए मिला, जिससे नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि 50 साल की मलाइका को डीपनेक और खुले बाल में सिजलिंग अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है।
मलाइका ने इस दौरान व्हाइट कलर का गाउन पहना था। उन्होंने न्यूड मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। इसके साथ ही वो खाने-पीने की भी शौकीन हैं और डाइटिंग नहीं करती हैं। उनके खाने-पीने का समय एकदम फिक्स है।
मलाइका को लेकर कहा जाता है कि वो कोई स्पेशल डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हैं। वो हर दिन वर्कआउट करती हैं।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं
खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।