बिल गेट्स समेत कई बड़े स्टार्स पी चुके हैं चाय, मगर क्या जानते हैं डॉली चायवाला का असली नाम
डॉली चायवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जब से डॉली चायवाले ने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाई है, तब से वह इंटरनेट पर सनसनी बने हुए हैं।
हाल ही में डॉली चायवाले से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मुलाकात हुई। इसका एक वीडियो ट्विटर पर सीएम ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया था।
यही नहीं उनकी टपरी पर और भी कई बड़े-बड़े लोग चाय पी चुके हैं। लेकिन क्या आप नागपुर में स्वैग के साथ चाय बेचने वाले डॉली चायवाले का असली नाम जानते हैं।
डॉली चायवाला पिछले कुछ सालों से चाय बनाने और उसे बेचने के लिए एक अनोखे तरीके का इस्तेमाल करते हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले डॉली चायवाला एक साधारण घर से आते हैं।
1998 को जन्मे डॉली चायवाले का असली नाम सुनील पाटिल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
डॉली हर रोज सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चाय बेचते हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफार्म पर अपनी रील्स और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
फैंस को उनके चाय बनाने का तरीका काफी पसंद आता है। दूर-दूर से फूड व्लॉगर्स उनके वीडियो बनाने आते हैं।
इसके अलावा डॉली अपने हेयर स्टाइल और कपड़े पहनने के तरीकों के चलते भी काफी मशहूर हैं।
अगर आप भी मानते हैं कि चील से तेज हैं आपकी आंखे तो तस्वीर में छिपे नंबर 8572 को खोजें अगर आप भी मानते हैं कि चील से तेज हैं आपकी आंखे तो तस्वीर में छिपे नंबर 8572 को खोजें