बेटे ने पूछा कब करेंगी शादी? जानें मलाइका अरोड़ा ने क्या दिया जवाब 

मलाइका अरोड़ा इस वक्त अपने बेटे अरहान खान के एक शो को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उनके बेटे ने शादी को लेकर उनसे सवाल किया है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान डंब बिरयानी शो लेकर आए हैं।

इस शो के पहले एपिसोड में अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा से सवाल करते हैं कि वो तारीख, वेन्यू और वो शख्स, जिससे वो शादी करेंगी।

ये सवाल सुन मलाइका हैरान रह गईं और उन्होंने कहा कि वो फिलहाल उन सवालों को जवाब नहीं दे सकती हैं। इसके बाद उन्होंने वहां रखी मिर्ची खाना पसंद किया।

इसी शो में मलाइका ने अपने एक्स पति अरबाज खान की तारीफ करते हुए कहा कि, वो बहुत ही सही इंसान हैं जो कभी भी चीजों को लेकर ओवर नहीं करते हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें भी कई मौकों पर सामने आ चुकी हैं।

कुछ चीजों को लेकर वो एकदम क्लियर रहते हैं और बेटे को कहती हैं कि आप भी इन चीजों में उन्हीं की तरह हो।

इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे से ये भी कहा कि उनके हाव-भाव बिल्कुल अरबाज जैसे हैं। बहुत अट्रैक्टिव व्यवहार तो नहीं लेकिन वो बिल्कुल उनके जैसे हैं।

शिल्पा हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई फिल्म 'सुखी' में नज़र आई थीं।