अल्लू अर्जुन ही नहीं, इन एक्टर्स ने भी साड़ी पहन चुराई लाइमलाइट

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा 2' में साड़ी में देखा गया। इसमें अपने लुक से उन्होंने लाइमलाइट ही चुरा ली। ऐसे में चलिए आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो पहले साड़ी पहन चुके हैं।

ल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा 2' में साड़ी में दमदार लुक देखने के लिए मिला है। वो टीजर में एक्शन सीन भी करते हुए दिखे हैं।

अक्षय कुमार अक्षय कुमार को फिल्म 'लक्ष्मी' में साड़ी में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले किया था। अपने लुक से एक्टर ने ध्यान खींचा था।

गोविंदा गोविंदा अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक नहीं कई फिल्मों में साड़ी पहनी है लेकिन, 'आंटी नंबर 1' में उन्हें साड़ी में काफी पसंद किया गया था।

आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना को लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ड्रीम गर्ल' में साड़ी पहनकर सारी लाइमलाइट चुरा ली थी।

कमल हासन कमल हासन की चर्चित फिल्मों में से 'चाची 420' रही थी। इसमें उन्होंने एक महिला का रोल प्ले किया था।

श्रेयस तलपड़े फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में एक्टर श्रेयस तलपड़े को साड़ी में देखा गया था। इसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन को फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने 'मेरे अंगने में' साड़ी में देखा गया था। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था।

43 साल की श्वेता तिवारी सिल्वर साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत 43 साल की श्वेता तिवारी सिल्वर साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत