बेस्ट लुक: गोल्डन साड़ी में 'प्रीता', चूड़ियां-झुमके भी कमाल कुंडली भाग्य की प्रीता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।

इस रोल में श्रद्धा आर्या को फैंस का खूब प्यार मिला है। प्रीता Instagram: sarya12 एक्टिंग के अलावा श्रद्धा के साड़ी लुक्स के सभी दीवाने हैं।

कई महिलाएं उनके स्टाइल को फॉलो भी करती हैं। साड़ी स्टाइल

श्रद्धा के साड़ी लुक्स ग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बो होते हैं। उनके कलेक्शन में लगभग हर तरह की साड़ी है।

श्रद्धा का ये लेटेस्ट साड़ी लुक भी देखने लायक है। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी है जिसपर बॉर्डर वर्क किया गया है। गोल्डन साड़ी

साड़ी के साथ श्रद्धा का मल्टी कलर्ड ब्लाउज खूब फब रहा है। उसपर हैवी वर्क किया गया है जो देखने में भी काफी सुंदर है।

श्रद्धा ने गोल्डन चूड़ियों और बड़े-बड़े ईयरिंग्स के साथ लुक कंपलीट किया है। वो हद से ज्यादा सुंदर लग रही हैं।

श्रद्धा ने लाइट ग्लैम मेकअप किया है, साथ ही बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ खुला रखा है।

हर बार इसी तरह श्रद्धा अपने साड़ी लुक्स से दिल जीत लेती हैं और परफेक्ट साड़ी फैशन गोल्स भी देती हैं।

विदिशा 'गोरी मेम' के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस