प्रेग्नेंट अमाला पॉल का हुआ बेबी शॉवर, शादी के 2 महीने बाद दी थी गुड न्यूज

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अमाला पॉल इन दिनों अपने बेस्ट फेज को इन्जॉय कर रही हैं। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

साउथ एक्ट्रेस ने शादी के दो महीने के बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। वो आए दिन बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ऐसे में अमाला पॉल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो पति के साथ प्रेग्नेंसी की आखिरी फेज को इंन्जॉय कर रही हैं।

 अमाला के बेबी शॉवर लुक की बात की जाए तो वो एकदम दुल्हन के जैसे सजी-धजी नजर आ रही हैं और इसमें बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

फोटोज में अमाला पति जगत देसाई के साथ गले में माला डाले रस्में निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।

आपको बता दें कि अमाला पॉल ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ दूसरी शादी की है। वो शादी के दो महीने के बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

अमाला पॉल ने जगत देसाई से पहले डायरेक्टर एएल विजय से हुई थी हालांकि, कुछ समय के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

अमाला पॉल ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वो खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।