कपड़े प्रेस करने के लिए घरों में प्रेस (आयरन) का इस्तेमाल किया जाता है.

लेकिन क्या आपको पता है कि एक घंटे में यह प्रेस कितनी बिजली की खपत करता है?

दरअसल, इलेक्ट्रिक प्रेस की बिजली खपत उसके वॉट पर निर्भर करती है. जितना ज्यादा वाट का प्रेस होगा, वह उतना ही ज्यादा बिजली खपत करेगा.

अगर, 1000 वाट के प्रेस की बात करें तो यह प्रेस एक घंटे में करीब 1 किलोवाट बिजली खाता है.

ऐसे में 1000 वाट वाली प्रेस एक घंटे तक लगातार चलने पर 1 यूनिट बिजली खपत करती है.

इस हिसाब से देखा जाए तो 6 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 1000 वाट वाली प्रेस एक घंटे में 6 रुपये खर्च करती है.

इस हिसाब से यह हर महीने करीब 200 से 300 रुपये की बिजली खा सकती है.

वहीं अगर 1500 वॉट वाली प्रेस है तो यह एक घंटे में करीब 1.5 यूनिट बिजली की खपत करेगी जो करीब 9 रुपये होगी.

हालांकि बिजली की कीमत अलग-अलग भी हो सकती है.

इसीलिए ज्यादा वाट वाली प्रेस आपके बिजली के खर्चे को बढ़ा सकती है. आप प्रेस पर लिखी हुई जानकारी से पता लगा सकते हैं कि प्रेस कितने वॉट का है.