सेहत को 1 नहीं बल्कि अनेक फायदे पहुंचाते हैं कद्दू के बीज, जानिए रोज़ाना कितना सेवन है जरूरी
कद्दू के बीज सेहत के लिए कैसे उपयोगी हैं?
कद्दू के बीज बॉडी के लिए जरुरी विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन और एसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।
कद्दू के बीज का सेवन कैसे करें कद्दू के बीज का सेवन भूनकर करें या फिर आप इन्हें पीसकर इसका पेस्ट बनाकर मक्खन बनाकर कर सकते हैं।
कद्दू के बीजों में फाइबर, हैल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
फाइबर से भरपूर कद्दू के बीज वजन को कंट्रोल करते हैं। इनका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है।
इम्युनिटी रहती है स्ट्रॉन्ग कद्दू का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। इन सीड्स में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फीटोकेमिकल्स इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।
जोड़ों का दर्द होता है दूर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कद्दू के बीज जोड़ों का दर्द दूर करते हैं।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल फाइबर से भरपूर कद्दू के बीज ब्लड शुगर के स्तर को नॉर्मल रखते हैं।
याददाश्त रहती है दुरुस्त कद्दू के बीज में जिंक की अच्छी मात्रा होती है जो याददाश्त को दुरुस्त करती है।