Realme ने अपना नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. Realme P2 Pro में कंपनी ने 24GB रैम दिया हुआ है.

रियलमी ने अपने इस नए फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.

ये डिस्प्ले 2000 नीट्स की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है.

 इसके अलावा इस फोन में एआई आई प्रोटेक्शन भी दिया हुआ है जो आपकी आंखों की सेफ रखेगा. साथ ही ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है.

ये फोन रियलमी 5.0 UI एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में उतारा है.

इसमें 8GB+128GB स्टोरेज, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे तीन वेरिएंट्स मिलते हैं.

इसके टॉप मॉडल में 12+12जीबी का डॉयनैमिक रैम मिलता है.

इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी का मेन कैमरा दिया हुआ है. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है.

ये फोन स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट प्रोसेसर से लैस है. पावर की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 5200 एमएएच की बैटरी प्रदान कराई है.

ये बैटरी 80 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. ये फोन आईपी 65 रेटिंग के साथ आता है. इसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होता है.