घर पर हटाएं स्किन की टैनिंग

स्किन टैनिंग यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से आप अपनी स्किन का कालापन दूर कर सकते हैं।

हल्दी, शहद और दूध हल्दी में उच्च एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो डीपिग्मेंटेशन या काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

दूध के गुण दूध में त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुण भी होते हैं जो यूवी किरणों के प्रभाव को उलटने में भी मदद कर सकते हैं।

कैसे बनाएं आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दो बड़े चम्मच दूध और शहद लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। 

एप्‍लाई करें मिश्रण को टैनिंग वाले हिस्‍से पर लगाएं और सूखने पर धो लें।

शहद पपीता पैक पपीते में मौजूद एंजाइम मृत त्वचा को हटाने और काले धब्बों को कम करने में भी मदद करते हैं।

कैसे बनाएं 4-5 स्‍लाइस पपीते की लें और उन्हें मैश कर लें। 

स्‍टेप 2 इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।

स्‍टेप 3 इस मास्क को अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद धो लें।