पी शराब, फिर सब हुआ चौपट, ऋचा चड्ढा ने लिए 30-40 रीटेक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' छोटा सा रोल प्ले किया है, मगर अपने रोल को जीवंत कर दिया है।

ऋचा ने छोटे रोल में ही सभी का दिल जीत लिया है। सीरीज में एक्ट्रेस का एक सीन है, जिसमें वो मुजरा करती हैं और इसके बाद उनकी मौत हो जाती है।

ऋचा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए मजुरा करना काफी मुश्किल हो रहा था। वो 30-40 टेक्स दे चुकी थीं। वो लगातार डांस कर रही थीं लेकिन, संजय लीला भंसाली को परफेक्ट शॉट नहीं मिल रहा था।

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस सीन को परफेक्ट देने के लिए शराब पी थी जबकि वो शराब को हाथ तक नहीं लगाती हैं।

ऋचा को लगा कि नशे में परफेक्ट शॉट मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि चीजें और बिगड़ गईं और सब चौपट हो गया थ। उनकी बॉडी में अजीब थकान बैठ गई थी।

एक्ट्रेस से चेहरे पर थकान दिखने लगी थी, जिसकी वजह से ग्रेस नहीं दिख पा रहा था। फिर बिना शराब के शॉट देना ठीक समझा लेकिन वो हैवी ड्रेस होने और लगातार डांस करने की वजह से बुरी तरह से थक गई थीं।

ऐसे में ऋचा ने सोचा कि वो तब तक परफेक्ट शॉट देने की कोशिश करेंगी जब तक कि संजय लीला भंसाली को वो शॉट मिल नहीं जाता। इस दौरान वो बीच-बीच में आराम कर लेती थीं और बातचीत करती थीं।

एक्ट्रेस बताती हैं कि थकने के बाद बातचीत करने से मोटिवेशन मिल रहा था। उन्होंने हर शॉट को अपना 100 फीसदी दिया है। खुद को शराब की ओर डिस्ट्रैक्ट नहीं

साउथ एक्ट्रेस ने दिए सिजलिंग पोज, कभी बॉयफ्रेंड ने पीटकर बिगाड़ दिया था हुलिया साउथ एक्ट्रेस ने दिए सिजलिंग पोज, कभी बॉयफ्रेंड ने पीटकर बिगाड़ दिया था हुलिया