'सुपर डीलक्स' के लिए सामंथा नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

इसी में से सामंथा की एक फिल्म 'सुपर डीलक्स' रही, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था। इसमें उनके साथ एक्टर विजय सेतुपति थे। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

लेकिन, सामंथा के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि 'सुपर डीलक्स' के लिए एक्ट्रेस मेकर्स की पहली च्वॉइस नहीं थीं। उनसे पहले दो एक्ट्रेस को ये फिल्म ऑफर की गई थी।

इसके बारे में सामंथा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि डायरेक्टर Thiagarajan Kumararaja ने उनसे पहले दो एक्ट्रेस अप्रोच किया था और उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

दोनों हसीनाओं के फिल्म को ठुकराने के बाद डायरेक्टर ने सामंथा को अप्रोच किया था। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि फिल्म के सीन्स को 5 टेक्स में पूरे कर लिए थे।

आपको बता दें कि सामंथा की फिल्म 'सुपर डीलक्स' को क्रिटिक्स की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसकी स्टारकास्ट और एक्टर्स की एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं।

इसमें अल्लू अर्जुन भी हैं। अभी फिल्म को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।

‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने खरीदा नया घर, किया गृह प्रवेश ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने खरीदा नया घर, किया गृह प्रवेश