मदर्स डे पर अपनी मां को भेजें ये इमोशनल मैसेज, खुशी से भर आएंगी उनकी आंखें

चाहे बदल जाए समय और संसार, पर कभी नहीं बदलती मां की ममता और प्यार। हैप्पी मदर्स डे मां!

हर इंसान के जिंदगी में वह सबसे खास होती है, दूर होते हुए भी वह दिल के पास होती है। जिसके सामने मौत भी सिर झुका दें, वह और कोई नहीं बस मां होती है।

थककर आंखें उसकी बंद होती हैं, पर मां सोती भी है तो फिक्रमंद होती हैं। हैप्पी मदर्स डे मां!

मां के कदमों में ही मुझे नजर आए जन्नत, मां के पास रहूं तो सुकून का अहसास हो जाए। जब भी मां होती है पास तो लगता है सब कुछ है पास, मां न हो पास तो लगता है दुनिया में कुछ भी नहीं खास। मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी। लेकिन सालों साल देखा है, मां को उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी, न ममता में कभी मिलावट देखी।

मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए तुमने बहुत कुछ हारा है। हुआ जब भी दर्द कोई मुझे मां, मैंने बस तुझको पुकारा है। हैप्पी मदर्स डे मां!

मंजिल दूर और सफर बहुत है, छोटी सी जिंदगी की फिकर बहुत है।

मार डालती यह दुनिया कब की हमे, लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है।

नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा के हंसाया हमको। दर्द कभी ना देना उन हस्तियों को, खुदा ने मां-बाप बनाया जिनको। मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!