रोज भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट, चेहरे पर नहीं आएंगी झुर्रियां

उम्र बढ़ने का असर सबसे पहले स्किन पर दिखाई देती है। 35 से 40 साल की उम्र में चेहरे की चमक अचानक कम होने लगती है और झुर्रियां दिखाई देने लगती है।

वहीं खराब डाइट के कारण हमारे शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसके कारण हम समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। ऐसे में आप ड्राई फ्रूट्स से पोषण की कमी को पूरा कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप उम्र बढ़ने के साथ भी जवान और खूबसूरत दिख सकते हैं।

हम जिस ड्राई फ्रूट की बात कर रहे हैं वह अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इस ड्राई फ्रूट का नाम अंजीर है।

अंजीर विटामिन ए, बी6, सी और के, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व त्वचा में नमी की कमी को रोकते हैं, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और रूखेपन की समस्या नहीं होती है।

एक रिसर्च के अनुसार, अंजीर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं जिससे आपकी स्किन उम्र बढ़ने के बावजूद टाइट रहती है।

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी धूप के दाग, निशान और हाइपरपिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है, जिससे स्किन चमकदार नजर आती है।

नियमित रूप से अंजीर खाने से दाग-धब्बे और मुंहासे के निशान को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप रोजाना खाली पेट दो अंजीर पानी में भिगोकर खाते हैं

तो आपको अपनी स्किन के साथ पेट, दिल और हड्डियों को भी कई फायदे मिल सकते हैं।