शाहरुख खान को इस चीज में कॉपी करती हैं सुहाना

बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड सुहाना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुहाना हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।

सोशल मीडिया पर सुहाना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

सुहाना खान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' में वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आई थीं।

शाहरुख और गौरी खान की लाडली 24 साल की हो चुकी हैं।

सुहाना खान शाहरुख खान की लाडली हैं और वह अपने पापा को कॉपी करती हैं।

इसका खुलासा कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने किया था। गणेश शाहरुख और सुहाना दोनों के साथ काम कर चुके हैं।

गणेश ने बताया था कि सुहाना मेहनत करने के मामले में बिल्कुल अपने पापा शाहरुख खान की तरह हैं।

वह हर चीज को तब तक करती हैं, जब तक वह उसमें परफेक्ट नहीं हो जातीं।