इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही सुहाना खान, ग्लैमरस लुक्स में आईं नजर

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों इटली में वेकेशन का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इटली में वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उन्हें इटली की गलियों में घूमते, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते, मिलान की सुंदरता को देखते और नए फैशन आउटफिट आजमाते हुए देखा जा सकता है

एक तस्वीर में वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं, तो दूसरी फोटो में वह ग्रे कलर के टॉप के साथ ब्लैक कलर कोट पहने दिखाई दे रही हैं।

सुहाना ने इटली से एक पेंटिंग की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

वहीं एक तस्वीर में उन्होंने इटली के लोम्बार्डी शहर के कैथेड्रल चर्च मिलान कैथेड्रल की तस्वीर शेयर की है।

वहीं एक तस्वीर में उन्होंने इटली के लोम्बार्डी शहर के कैथेड्रल चर्च मिलान कैथेड्रल की तस्वीर शेयर की है।

सुहाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगी।

सिर्फ CID ही नहीं, इन टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं ‘एसीपी प्रद्युमन’ सिर्फ CID ही नहीं, इन टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं ‘एसीपी प्रद्युमन’