50 डिग्री के पार गर्मी का पारा! दिनभर में ध्यान रखें ये 7 बातें

आज दिल्ली-एनसीआर का पारा 50 डिग्री के पार है। ऐसे में खुद को हीट वेव से बचाएं और इन बातों का ख्याल रखें।

सबसे पहले दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।

सुबह घर से निकलते समय खाना खाकर और पानी पीकर निकलें।

सुबह घर से निकलते समय खाना खाकर और पानी पीकर निकलें।

हर समय अपने पास पानी की एक बोतल रखें। 

धूप में बाहर जाते समय चश्मा पहनकर निकलें।

छाता लेकर ही निकलें ताकि तेज धूप के सीधे संपर्क से आप बच सकें।

तेज धूप में इंटेंस एक्टिविटीज को करने से बचें। जैसे गर्मी में एक्सरसाइज करना, दौड़ना और बहुत मेहनत का काम करना।

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और दिनभर पानी से भरपूर चीजों का सेवन करते रहें।