अपना लीं ये 8 ब्यूटी टिप्स तो 50 की उम्र में भी 25 जैसी दिखेगी स्किन! Shreya

एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी के साथ-साख अपनी स्किन पर भी ग्लो बरकरार रहता है। ऐसे में हेल्दी स्किन के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।

अच्छी स्किन के लिए शुगर, ज्यादा तले-भुने और मसालेदार खाने से पूरी तरह परहेज कर लें। इस तरह के फूड उम्र से पहले ही स्किन को बूढ़ा दिखाने लगते हैं।

अपनी बॉडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें, इससे आप स्वाभाविक रूप से एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

लंबी उम्र तक जवां दिखने के लिए रोज एक फल खाएं। साथ ही अपनी डाइट में कोलेजन से भरपूर चीजों को शामिल करें।

समय-समय पर स्किन को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और स्किन को चमकदार बनाए रखता है।

फेशियल योगा चेहरे की मांसपेशियों में तनाव को कम कर उसे जवां बनाएं रखने में मदद करता है।

रोज 8 घंटे की भरपूर नींद लें। इससे तनाव कम होता है और रात भर में नई कोशिकाओं के विकास के साथ आपकी त्वचा की मरम्मत होती है।

इन सब से अलग रोज थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट, गाजर और ग्रीन टी का सेवन करें। इनमें लाइकोपीन मौजूद होता है, जो त्वचा एसपीएफ़ बढ़ाने में मददगार होता है।

जो महिलाएं नहीं करती एक्सरसाइज वो इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल जो महिलाएं नहीं करती एक्सरसाइज वो इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल