चिलचिलाती धूप के कारण हाथ-पैरों पड़ गई है टैनिंग, इन घरेलू नुस्खों से हट जाएंगे तुरंत
गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या बहुत आम होती है। अगर आप थोड़ी देर भी बिना किसी छांव के धूप में खड़े रहते हैं तो आपकी त्वचा काली पड़ने लगती है।
अगर आप भी टैनिंग की इस समस्या से परेशान हैं तो इस दिक्कत को दूर करने में ये घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।
हल्दी और बेसन दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे टैन वाली स्किन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से साफ कर लें।
केला और नींबू केले को मैश करके उसमें एक चम्मच दूध और आधा नींबू निचोड़ लें। इसे टैनिंग वाली जगह पर लगा लें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और चंदन दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच चंदन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं, सूखने दें और फिर धो लें।
दही और बेसन 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो लें।
एलोवेरा एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों और पैरों पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। इसका असर आपको तुरंत दिखेगा।
आलू का रस आलू के रस में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो टैनिंग को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
फिल्म में मनोज बाजपेयी ने 'भीखू म्हात्रे' का किरदार निभाया था जिसे लोग आ भी याद करते हैं। मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं अरबों की मालकिन मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं