दांत से घुटनों के दर्द तक, कई समस्याओं से राहत दिलाता है इस मसाले का तेल

किचन में पाए जाने वाले हर मसाले का अपना महत्व, स्वाद और फायदे होते हैं। ये कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें से कुछ मसाले मंदिर में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

इन्हीं में से एक है लौंग जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सिर्फ लौंग ही नहीं बल्कि इसका तेल भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। चलिए जानते हैं लौंग के तेल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

दांत दर्द से राहत लौंग का तेल दांत दर्द से राहत दिलाने का एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक गुण दर्द को कम करने और मसूड़ों के सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

जोड़ों का दर्द लौंग का तेल मांसपेशियों में जकड़न, घुटनों और अन्य जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने में कारगर माना गया है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने और गतिशीलता में सुधार करने में मदद करते हैं।

सर्दी-खांसी में राहत सर्दी-खासी की वजह से सीने में जकड़न होने लगती है। ऐसे में लौंग के तेल को गर्म पानी में डालकर भाप लेने से आराम मिलता है।

स्किन की समस्याएं लौंग का तेल मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां, पिंपल्स और स्किन की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बस इस तेल को प्रभावित जगह पर ही लगाएं। 3-4 दिन में आपको फायदा दिखने लगेगा।

स्ट्रेस से राहत लौंग का तेल स्ट्रेस और चिंता को कम करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद सुगंधित गुण मन को शांत करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

बालों की समस्याएं लौंग का तेल बालों के झड़ने, रूसी और बालों की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। 

इसमें उपस्थित मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं और बालों के स्वस्थ रखता है।