भारत में मौजूद है एक ऐसा मंदिर जहां मां काली को लगता है नूडल्स का भोग

काली मंदिर में पकवान चढ़ते तो देखे होंगे पर क्या आपने काली मां को नूडल्स का भोग चढ़ते देखा है? भारत में अनेक मंदिर हैं और इनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं।

ऐसा ही एक मंदिर बंगाल की राजधानी कोलकाता में है, जहां मां काली के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन इस मंदिर में मां काली को भोग के रूप में नूडल्स चढ़ाने की परंपरा है।

इस मंदिर को चीनी काली मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के अंदर आपको देवी काली और भगवान शिव की मूर्तियां मिलेंगी।

यह मंदिर कोलकाता के तांग्रा नाम की एक जगह पर स्थित है। इसे चाइना टाउन के नाम से भी जाना जाता है।

यहां चीन गृहयुद्ध के दौरान चीन के कई लोग शरणार्थी बनकर रहने लगे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय पहले इस मंदिर की जगह एक बड़े पेड़ के पास दो पत्थर थे।

लोग उन पर लाल पाउडर लगाते थे और हर दिन प्रार्थना करते थे। बाद में कुछ असाधारण घटना घटित हुई, उस दौर में एक चीनी लड़का बहुत बीमार पड़ गया और उसके इलाज में कोई दवा असर नहीं कर रही थी।

ऐसे में परेशान माता-पिता ने उन पत्थरों पर देवी काली से प्रार्थना की, तब चमत्कारिक ढंग से उनका लड़का ठीक हो गया।

इसके अलावा प्रियंका के दोनों ही बच्चों को खेल में काफी दिलचस्पी है और दोनों नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं। स्पोर्ट्स लवर मिराया बास्केटबॉल प्लेयर हैं।

वहीं, रेहान को शूटिंग पसंद है। साथ ही रेहान एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं। इसके अलावा रेहान एक विजुअल आर्टिस्ट और क्यूरेटर भी हैं।