गर्मियों में मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एक्सरसाइज
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सर्दियों के मुकाबले गर्मी के मौसम में वर्कआउट करना अधिक प्रभावी हो सकता है।
इस मौसम में आप तेजी से कैलोरी कम करते हैं। हालांकि, इस दौरान हीट स्ट्रोक, गर्मी के चलते अधिक थकावट या डिहाइड्रेशन की स्थिति बड़ी चुनौती बनकर उभर सकती हैं। ऐसे में सही व्यायाम का चुनाव करना जरूरी हो जाता है।
इसी कड़ी में यहां हम आपको गर्मी के मौसम में शरीर की चर्बी को कम करने के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बारे में बता रहे हैं।
लिस्ट में पहला नाम आता है स्विमिंग का। तैराकी गर्मी से बचने और वजन कम करने का सबसे अच्छा और मजेदार तरीका है।
गर्मी के मौसम में आप सुबह के समय या शाम के वक्त साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिलिंग करते वक्त आप जल्दी नहीं थकते हैं, जिससे आप इसपर लंबा समय बिता पाते हैं। ऐसे में ये चर्बी को कम करने का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
अगर आप रोज जिमिंग और एक्सरसाइज से ऊब गए हैं, तो आप डांसिंग का सहारा ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 मिनट तक डांस करने से 130 से 250 कैलोरी तक बर्न की जा सकती हैं।
स्किपिंग कई तरह से आपके फिटनेस स्तर और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है। रस्सी कूदने से आप एक ही समय में एक साथ पूरे शरीर का वर्कआउट कर सकते हैं, साथ ही ये कैलोरी बर्न करने का भी बेहतरीन तरीका है।
इन सब से अलग आप गर्मी के मौसम में सुबह के समय केवल 30 मिनट रनिंग करने से भी अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
18 साल बाद बनेगी मंगल और राहु की युति, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम 18 साल बाद बनेगी मंगल और राहु की युति, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम