इन 5 गलतियों के चलते ब्लास्ट हो सकता है आपका

पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के साथ AC का इस्तेमाल भी बढ़ गया है।

गर्मी के मौसम में कमरे के तापमान को ठंडा करने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है।

गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट की भी खूब खबरें सुनने को मिलती हैं। ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप पहले ही सावधान हो जाएं।

खराब वायरिंग के चलते इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज्यादा खराब होते हैं। ढीले कनेक्शन या फिर शॉर्ट सर्किट के चलते एयर कंडीशनर न सिर्फ खराब हो सकता है बल्कि ब्लास्ट भी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

काफी देर तक इस्तेमाल करने से एसी ओवरहीट हो सकता है जिससे ब्लास्ट होने का डर रहता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना चाहिए और कमरा ठंडा होने के बाद AC को बंद कर देना चाहिए।

बिना सर्विस के भी एसी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे खराब होने के साथ ही ब्लास्ट भी हो सकता है। समय-समय पर एसी की सर्विसिंग करवाते रहना चाहिए।

AC का टर्बो मोड फास्ट कूलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन इसे लंबे समय तक यूज नहीं करना चाहिए इससे आपकी AC खराब हो सकती है।

आउटर सिस्टम से गैस लीक होने के चलते भी एसी ब्लास्ट हो सकती है।