लौंग भारतीय रसोई के मसालों में लौंग का इस्तेमाल विशेष तौर पर किया जाता है। यह मसाला खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
लौंग का इस्तेमाल युर्वेद में लौंग का औषधि की तरह उपयोग किया जाता है। खासतौर पर दांत दर्द के लिए लौंग का उपयोग जरूर किया जाता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रात में सोते समय मुंह में दो लौंग रखने से सेहत को बेहिसाब फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। मुंह में लौंग लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण का सीधा फायदा गट हेल्थ को मिलता है। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी परेशानियां दूर हो सकती है।
लिवर के लिए फायदेमंद रात को सोने से पहले लौंग चबाने से लिवर फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रहता है और डैमेज सेल्स की मरम्मत हो जाती है।
यूटीआई से राहत लौंग में मौजूद इथेनॉलिक तत्व बैक्टेरिया की रोकथाम करता है। ऐसे में रात में सोने से पहले मुंह में लौंग रखने से यूरीन ट्रैक में इंफेक्शन की समस्या से भी बचाव होता है।
मुंह के बदबू से छुटकारा लौंग मुंह की बदबू और दांतो के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आप इन समस्याओं से पीड़ित हैं, तो रात में मुंह में लौंग जरूर रखें।