इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस

गन्ने का जूस स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ आपको तरोताजा भी महसूस कराता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये जूस सेहत को कई फायदे भी पहुंचाता है। हालांकि, तमाम फायदों के बावजूद कुछ खास स्थिति में इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ स्थिति के बारे में-

गर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपको गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए। दरअसल, गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है, जो डायबिटीज रोगी के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।

सर्दी-जुकाम होने पर गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है, जो सर्दी-जुकाम और खांसी को ट्रिगर कर सकती है।

अगर आपका पाचन खराब रहता है, तो गन्ने के जूस को अवॉयड करें। खासकर डायरिया की समस्या में गन्ने का जूस नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो गन्ने का जूस आपके लिए सही विकल्प नहीं है। इसमें मौजूद शुगर और कैलोरी की मात्रा वजन को अधिक बढ़ाने में योगदान कर सकती है।

इन सब से अलग जिन लोगों के दांतो में कैविटीज की दिक्कत हो, उन्हें भी गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए। गन्ने के जूस में पहले से ही अत्यधिक प्राकृतिक शुगर होती है

जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कई गुना ज्यादा बढ़ाने का काम कर सकती है।