गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखते हैं ये पौधे
गर्मी के मौसम में कमरा ठंडा करने के लिए कूलर से लेकर एसी तक का इस्तेमाल किया जाता है।
ऐसे में आज जानेंगे उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से कमरे ठंडा रहते हैं।
इसके साथ ही ये पौधे घर का वातावरण भी शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो हवा को शुद्ध करने के साथ ही जहां पर ये रखा जाता है वहां स्थान ठंडा रहता है।
एलोवेरा के पौधे हवा में नमी छोड़ते हैं जो नेचुरल ह्यूमिडिफायर के रूप में काम करते हैं जिससे कमरा ठंडा रहता है।
फिकस ट्री को घर के अंदर गमले में लगाकर रख सकते हैं। ये हवा को साफ करने के साथ ही गर्मी को भी कम करता है।
ऐरेका पाम को भी कमरे को ठंडा रखने के लिए लगा सकते हैं। इसके साथ ही ये हवा को साफ करने का काम करता है।
रबर प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसे घर में आसानी से लगा सकते हैं। ये भी कमरे को ठंडा रखने का काम करता है।
इन 7 समस्याओं में करें भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन इन 7 समस्याओं में करें भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन