ये दो संकेत बताते हैं कि घर में खूब पैसा आने वाला है

कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी के पास अचानक से पैसों की वर्षा होने लगती है. कभी-कभी कहीं काफी समय से रुका हुआ धन अचानक से मिल जाता है.  अचानक आता है धन

जब भी किसी के पास अपार पैसा आने वाला होता है तो उससे पहले ही आस-पास तीन संकेत दिखने शुरू हो जाते हैं

अगर ये तीन संकेत दिखें तो आप जान लें कि आपकी किस्मत पलटने वाली है. दिखते हैं ये 3 संकेत

वास्तु के अनुसार जब किसी से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं तो ऐसे में इसका सकारात्मक असर होता है और घर में पैसों की खूब वर्षा होने लग जाती है.

होती है पैसों की वर्षा

पहला संकेत तो ये है कि अगर आपके घर में एक झुंड में काली चीटियां दिखने लग जाएं तो ऐसा समझ लेना चाहिए कि ये शुभ संकेत है और घर में पैसा आने वाला है. काली चीटियां हैं शुभ संकेत

अगर काली चीटियों का झुंड खाने की वस्तुओं के आस-पास आना शुरू हो जाए तो ये इस बात का इशारा है कि आपके घर में खूब पैसा आने वाला है. ये साक्षात मां लक्ष्मी के आने का संकेत है. मां लक्ष्मी का वास

इसके अलावा अगर कोई पक्षी आपके घर में घोंसला बनाना शुरू कर दें तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है. वास्तु के मुताबिक अगर कोई चिड़िया आपके घर में घोंसला बना रही है तो मतलब धन की वर्षा संभव है. पक्षी का घोंसला बनाना शुभ

साथ ही वास्तु शास्त्र के मुताबिक हिंदू धर्म में शंख की भी अहमियत है. हर शुभ कार्य से पहले या हर कार्य की शुरुआत से पहले शंख बजाया जाता है. सुबह उठते ही आपको शंख की धुन सुनाई दे तो मतलब मां लक्ष्मी का वास होने वाला है. शंख की आवाज है शुभ