सुबह-सुबह नजर आते हैं Low Blood Pressure के ये वॉर्निंग साइन, न करें नजरअंदाज

बीपी हाई होने से अलग ब्लड प्रेशर का लो हो जाना भी उतना ही खतरनाक है। हालांकि, इस स्थिति को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की तरह ही बीपी का बहुत अधिक कम हो जाना भी आपके हार्ट के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है, इतना ही नहीं, कुछ गंभीर स्थितियों में ब्रेन हैम्रेज का खतरा भी बढ़ सकता है।

राहत की बात यह है कि ब्लड प्रेशर लो होने पर आपके शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनकी समय रहते पहचान कर आप सही इलाज का सहारा ले सकते हैं।

यहां हम आपको ब्लड प्रेशर लो होने पर खासकर सुबह के समय नजर आने वाले कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

अगर सुबह सोकर उठने के बाद आपको बिना किसी वजह धुंधला नजर आ रहा है, तो ये लो ब्लड प्रेशर के चलते हो सकता है।

सुबह-सुबह चक्कर आना लो ब्लड प्रेशर का एक और लक्षण है। दरअसल, ब्लड प्रेशर लो होने पर बॉडी सेल्स और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की अपूर्ति नहीं हो पाती है,

सुबह-सुबह कमजोरी और थकान का एहसास अधिक होना, साथ ही बेहोशी की स्थिति लो ब्लड प्रेशर के चलते हो सकती है।

इन सब से अलग जागने पर मतली और भ्रम की भावना भी लो ब्लड प्रेशर के चलते हो सकता है।

इस तरह के लक्षण नजर आने पर एक बार अपने बीपी की जांच जरूर कर लें।