अध्ययन सुमन को बिगड़ैल समझती थी ये एक्ट्रेस, वॉइस नोट भेजकर कह दी थी बड़ी बात

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं सीरीज के कुछ किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इन्हीं में से एक रोल शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी निभाया है।

अध्ययन सुमन ने कमबैक के साथ ही अपने छोटे लेकिन दमदार रोल से सभी को आकर्षित किया है। उनके काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

सीरीज में एक्टर ने नवाब जोरावर का किरदार निभाया है, जिनके प्यार में ऋचा चड्ढा का किरदार फीमेल देवदास बन जाता है।

हाल ही में अध्ययन सुमन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले दिन सेट पर उनके साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी को-एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को उनके बारे में गलत बातें बताई गई थीं।

एक्टर ने बताया कि जब पहले दिन वो सेट पर आए और उनका शॉट ऋचा चड्ढा के साथ हुआ तो एक्ट्रेस ने उन्हें एक लंबा-चौड़ा वॉइस नोट भेजा। एक्टर ने कहा, "मेरे बारे में कहा गया था कि मैं बिगड़ा हुआ हूं, स्टारकिड हूं, मुझे शौक नहीं है काम करने का।"

अध्ययन ने आगे बताया, "उन्होंने मुझे जब ये चीजें बोली और साथ ही कहा कि अध्ययन तुम्हें पता है मुझे अब खुद पर ही गुस्सा आ रहा है। मैंने इन सारी बातों पर क्यों भरोसा किया एक पॉइंट पर।"

एक्ट्रेस ने आगे अध्ययन से कहा, "मैं झूठ नहीं बोलूंगी, किसी हद तक मुझे लगा कि ये हो सकता होगा, लेकिन जब मैंने तुम्हारा काम देखा और देखा कि संजय सर खुद तुम्हारी तारीफ कर रहे हैं तो मेरे दिमाग में तुम्हारी इमेज बदल गई।"

अपने बारे में फैली इन अफवाहों को सुनकर अध्ययन भी हैरान रह गए थे। अध्ययन ने कहा, मेरा ये भी एक स्ट्रगल रहा है कि लोगों ने मेरे बारे में गलत चीजें बोलीं और मुझे काम नहीं मिला। लोग मुझे जान ही नहीं पाए कि मैं किस काबिल भी हूं।

क्टर ने कहा, "लोगों ने मेरे लिए पर्सेप्शन गलत बनाकर रखा था और मुझे लगता है कि काम और छवि ये दोनों आपस में जुड़ी हैं। लेकिन जब भी में सेट पर गया और काम किया तो सबका ये कहना था कि तुम अच्छे इंसान हो