कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है गर्मी का ये रसीला फल, दिल रहता है हेल्दी और मिलते हैं 4 फायदे
लोकाट की फसल कब होती है?
लौकाट एक ऐसा फल है जिसकी फसल अप्रैल के अंत में और मई के शुरुआत में होती है। ये फल 11 डिग्री सेल्सियस जैसे ठंडे तापमान में ही ठीक रहता हैं।
लोकाट एक ऐसा फल है जिसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए,विटामिन बी,विटामिन सी,कॉपर, आयरन, मैंगनीज,राइबोफ्लेविन,जिंक,कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
दिल की सेहत रहती है दुरुस्त एंटीऑक्सीडेंटट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लोकाट का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें फेनोलिक यौगिक है जो दिल के लिए उपयोगी है।
लोकाट में मौजूद फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम और मैग्नीशियम नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर लोकाट का सेवन करने से सूजन दूर होती है।
लोकाट में पोटैशियम मौजूद होता है जो ब्लड वैसल्स पर तनाव कम करता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी असरदार है।
लोकाट का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है।
10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे 10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे