हार्ट से डायबिटीज तक में फायदेमंद है ये पत्ता, जानें खाने का सही तरीका

करी पत्ता में आयरन, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है।

करी पत्ता के सेवन से हार्ट से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से राहत मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए नियमित खाली पेट करी पत्ता का सेवन करना होगा।

नियमित खाली पेट करी पत्ता के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है।

करी पत्ता में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

करी पत्ता में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र ठीक करने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

आयरन, विटामिन और फास्फोरस बालों के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं और ये सारे गुण करी पत्ता में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

दांतों से जुड़ी समस्याओं में भी करी पत्ता बेहद असरकारी बताया गया है।

दांतों की सड़न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ता को चबाकर खाने की सलाह दी जाती है।