सांपों का शिकार करता है ये सांप, दहशत इतनी की देखते ही दहल जाए दिल

दुनिया भर में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें से 60 जहरीली हैं। लेकिन इन सभी प्रजातियों में सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा को माना जाता है।

सांपों का राजा किंग कोबरा को ही कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सांपों का किंग क्यों कहा जाता है।

किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। किंग कोबरा की लंबाई 13 से 19 फीट तक हो सकती है।

किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम ओफियोफेगस हन्नाह (Ophiophagus hannah) है। ओफियोफेगस एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ है- 'सांप खाने वाला'।

इसका सीधा मतलब यह है कि किंग कोबरा दूसरे सांपों को खाता है। किंग कोबरा मेंढक, मछली, चूहे भी खाता है, लेकिन यह इतना खूंखार होता है कि बाकी के सांप भी खा जाता है। इनका पसंदीदा आहार रैट स्नेक है।

कोबरा को किंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह सांप चलती फिरती जहर की खदान है। इनके शरीर में इतना जहर होता है कि काट लें तो बचाना मुश्किल हो जाता है।

दुनिया में किंग कोबरा ही सांपों की इकलौती ऐसी प्रजाति है जो घोंसला बनाती है। यह लगभग 20 साल तक जीवित रह सकता है। इस सांप को इंसानों की मौजूदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

किंग कोबरा अपने शरीर के एक तिहाई हिस्से को जमीन से ऊपर उठा सकता है।

किंग कोबरा की पहचान उसके विशेष आकार के फन और उसपर बनी धारियों से होती है।