Source: Google

ये नुस्खे आजमाएं, सर्दियों में एसिडिटी से राहत पाएं

ठंड के मौसम में अक्सर लोग ओवर इटिंग का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जो बहुत परेशान करती है।

Source: Google

अजवाइन का पानी अजवाइन का पानी पीने से आपको गैस की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक कप पानी में अजवाइन को पका लें और इसे छानकर पी लें।

Source: Google

भुना जीरा और काला नमक भुने हुए जीरे में काला नमक मिलाकर खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

Source: Google

आंवला जिन लोगों को हमेशा एसिडिटी की शिकायत रहती है, उन्हें अपनी डाइट में रोजाना एक आंवला शामिल करना चाहिए।

Source: Google

अदरक की चाय अदरक की चाय से आपको एसिडिटी से बहुत जल्दी राहत मिलती है। आप चाहें, तो अदरक को पानी में उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं।

Source: Google

पुदीने की पत्तियां पुदीने की पत्तियों में पाचन के गुण होते हैं। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है और एसिडिटी से राहत भी मिलती है। ये हार्टबर्न की समस्या से भी निजात दिलाता है।

Source: Google

जीरे का पानी जीरे के अंदर मौजूद गुण पाचन रस को उत्तेजित करने और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसे पेट के लिए काफी असरदार माना गया है।

Source: Google

नारियल पानी एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याओं में नारियल का पानी पीना लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से अपच की समस्या कम होती है।

Source: Google