'आपसे मोहब्बत है...', अभिषेक-समर्थ को छोड़ एल्विश को डेट कर रहीं ईशा मालवीय?

'बिग बॉस' से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो समर्थ जुरैल के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में आई थीं।

ऐसे में अभिषेक कुमार को छोड़ने और समर्थ जुरैल से ब्रेकअप के बाद अब 'उड़ारिया' फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय का नाम एल्विश यादव के साथ जुड़ रहा है।

एल्विश यादव और ईशा ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो किया है। इस दौरान दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी।

म्यूजिक वीडियो के दौरान यूट्बर ने इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसे शेयर कर लिखा था, 'मोहब्बत थी और मोहब्बत है।

' इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसे में अब इस ईशा ने रिएक्शन दिया है।

ईशा ने कहा कि वो इसलिए था क्योंकि उनका गाना आया था 'वो पगला'। वो उस गाने को प्रमोट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था।

ईशा ने बताया कि वो एल्विश यादव को पहले से ही जानती थीं लेकिन वो कभी मिले नहीं थे। वो गाने को लेकर मिले थे और रील बनाई थी और कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर की थी। बस इतना ही था और कुछ नहीं।

वीडियोज में ईशा, एल्विश का हाथ पकड़े हुए नजर आई थीं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा था, 'वक्त के बदलने से दिल कहां बदलते हैं।

अब ईशा ने एल्विश के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है कि उनके बीच कुछ भी नहीं है।