महंगे फर्टिलाइजर की जगह इस्तेमाल करें ये घरेलू चीजें, पौधे रहेंगे हेल्दी
घर की बालकनी और छत पर लगे हरे-भरे पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेकिन पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
पौधों को पानी के अलावा और भी चीजों कई चीजों की जरूरत होती है। कुछ लोग अपने पौधों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बाजार से महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि घर में मौजूद कुछ मामूली चीजों से भी आप अपने पौधों को पोषण दे सकते हैं। ये चीजें पौधों को स्वस्थ और हरा-भरा रखने के साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर साबित होंगी।
केले के छिलके केले में पोटैशियम भरपूर होता है। इसके छिलके को अगर आप पौधों की जड़ से थोड़ी दूरी पर मिट्टी में दबा देते हैं तो ये पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर के तौर पर काम कर सकते हैं।
चाय की पत्ती चाय पत्ती को उबाल कर उसे छान लें और फिर इस पानी का इस्तेमाल पौधों की जड़ो में करें। वहीं उबली हुई पत्तियों को पौधों की जड़ से थोड़ी दूर मिट्टी में दबा दें।
छाछ पौधों में छाछ और पानी के घोल का प्रयोग करने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया पौधों की बीमारियों और कीटों से होने वाले खतरे से बचाव करने में मदद करते हैं।
कॉफी कॉफी के मैदान नाइट्रोजन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो पौधों की पत्तियों को हरा-भरा रखने में मदद करता है। कॉफी को पानी में मिलाकर छिड़काव करने से पौधों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे।
एस्पिरिन पौधे को गर्मी, सूखा और कीड़ों जैसे खतरों से बचाने के लिए पानी में घुली एस्पिरिन का भी उपयोग कर सकते है।
शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए हम एस्पिरिन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे पेड़-पौधों की बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है।