प्रियंका गांधी के बच्चों ने पहली बार डाला वोट, जानिए क्या करते हैं मिराया और रेहान

विटामिन बी12 की कमी से आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया की परेशानी आपको घेर सकती है। इस तरह की स्थिति में त्वचा पीली पड़ने लगती है, साथ ही अधिक बेजान नजर आती है।

अगर आपको बिना वजह समय-समय पर सिर में दर्द परेशान कर रहा है, तो ये भी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी की ओर इशारा हो सकता है।

शरीर में विटामिन बी12 की कमी डिप्रेशन के जोखिम से जुड़ी हो सकती है। इस खास विटामिन की कमी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सेल डेथ को बढ़ाकर डिप्रेशन की भावनाओं को विकसित कर सकती है। 

अगर आप भरपूर आराम करने के बाद भी खुद को थका हुआ महसूस कर रही हैं, तो ये भी आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी के चलते हो सकता है।

पर्याप्त बी12 लेवल नहीं होने से रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन कम होने लगता है

जिससे आपकी ऑक्सीजन डिलीवरी और हीमोग्लोबिन लेवल में भी गड़बड़ी होने लगती है और आप खुद को अधिक थका हुआ महसूस करती हैं।

बी12 की कमी से मतली, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और दस्त जैसी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। ऐसे में अगर आपको समय-समय पर इस तरह की समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो एक बार विटामिन बी12 की जांच जरूर करा लें।

बिना वजह मुंह में सूजन, दर्द, या लाल जीभ शरीर में विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं।

इस तरह के लक्षण नजर आने पर भी एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।