हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी बॉडी और माइंड के लिए वॉक करना बेहद फायदेमंद है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स हर उम्र के व्यक्ति को रोज वॉक करने की सलाह देते हैं। वॉक एक ऐसा वर्कआउट है, जिसमें आपकी पूरी बॉडी एक्टिव रहती है और आपके शरीर का हर अंग तेजी से काम करता है।
इसी कड़ी में हाल ही में पोषण विशेषज्ञ और वेट लॉस कोच सिमरन खोसला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर रोजाना 10 हजार कदम चलने के जबदस्त फायदों के बारे में बताया है, आइए जानते हैं इनके बारे में-
पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, रोजाना 10 हजार कदम चलने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। नियमित रूप से चलने से श्वसन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे लंग्स की कैपेसिटी बढ़ती है और समग्र श्वसन स्वास्थ्य बेहतर होता है।
रोजाना 10 हजार कदम चलने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। पैदल चलना रक्तचाप को नियंत्रित करने, उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर लेवल बेहतर होता है और इंसुलिन संवेदनशीलता भी बढ़ती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।
इन सब से अलग रोजाना 10 हजार कदम चलने से एंडोर्फिन का लेवल बढ़ता है, जो शरीर का प्राकृतिक मूड लिफ्टर है।
यानी नियमित तौर पर वॉक करने से आपका मूड भी बेहतर रहता है।