तरबूज या खरबूजा? कौन है ज्यादा फायदेमंद

गर्मी के मौसम में तरबूज और खरबूजा लोग खूब खाना पसंद करते हैं। ये दोनों ही सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि तरबूज और खरबूजा में से ज्यादा फायदेमंद कौन सा फल है। नहीं तो आइए जानते हैं:

शुरुआत तरबूज से करते हैं। 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 ग्राम कैलोरी पाया जाता है।

वहीं, 100 ग्राम खरबूजा में 28 ग्राम कैलोरी होती है।

दोनों में ही 90% से ज्यादा पानी होता है।

100 ग्राम तरबूज में 0.61 ग्राम प्रोटीन होता है।

वहीं, 100 ग्राम खरबूजे में करीब 1.11 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

खरबूजा में विटामिन सी, बी6 और विटामिन के अच्छी मात्रा में पाया जाता है। तरबूज में विटामिन ए, बी1 और बी5 की मात्रा ज्यादा होती है।

ऐसे में ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि तरबूज और खरबूजा में ज्यादा फायदेमंद कौन है।