Source: Google

वजन कम कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कैलोरी फूड आइटम्स

वजन कम कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कैलोरी फूड आइटम्स

राजमा राजमा चावल एक लोकप्रिय फूड कॉम्बिनेशन है जिसको लोग बहुत मजे से खाते हैं. आप अगर वजन कम कर रहे हैं तो आप चावल की जगह राजमा खाएं. राजमा प्रोटीन और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है और कैलोरी में भी कम है.

Source: Google

Source: Google

सलाद सलाद कम कैलोरी वाला आइटम है. आप सलाद में अजवाइन, अरुगुला और बोक चॉय जैसी चीजें जोड़ सकते हैं. बोक चॉय विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इसके साथ ही सलाद में टमाटर और खीरा शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है.

Source: Google

स्ट्रॉबेरी जूसी स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरी होती हैं. स्ट्रॉबेरी में शुगर और कैलोरी भी कम होती है साथ ही इनमें हाई घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिससे ये वजन घटाने वाले खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं.

Source: Google

मशरूम मशरूम अपने फायदों के लिए जाना जाता है. लो कैलोरी लेकिन प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर मशरूम का सेवन वजन घटाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है. आप चाहें तो इसकी सब्जी बना सकते हैं या फिर किसी दूसरी खाने की चीजों के साथ मिलाकर सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं.

Source: Google

सेब सेब स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं. सेब पेक्टिन फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपकी भूख को शांत रखने में मदद करते हैं और जंक फूड खाने से रोकते हैं. आप इन्हें सलाद और स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं.