बॉलीवुड की 'चांदनी' बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी को आज दुनिया से अलविदा कहे 6 साल हो गए हैं. लेकिन उनके वो आइकॉनिक गाने और फिल्में हमारे दिलों में बसे हुए हैं.
'नगीना' का किस्सा वायरल अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इन्हीं फिल्मों से एक थी 'नगीना'. जो साल 1986 में रिलीज हुई थी. हालांकि, ये पिक्चर पहले जय प्रदा को ऑफर हुई थी. मना करने के बाद श्रीदेवी को मिली.
परफॉर्मेंस से बटोरी तारीफ इस पिक्चर में उनके परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई थी. हर तरफ सिर्फ श्रीदेवी के चर्चे थे. उसकी वजह हैं- उनका अभिनय. तब कोई वीएफएक्स नहीं होते थे. ऐसे में आंखों से एक्सप्रेशन देकर एक्टिंग करना काबिल-ए-तारीफ है.
घंटों तक पहनने पड़ते थे लेंस अगर आपने फिल्म देखी है, तो उनकी आंखों का कलर भी जरूर नोटिस किया होगा. आंखों को डरावना दिखाने के लिए श्रीदेवी ने लेंस भी पहने थे.
घंटों-घंटों तक शूटिंग चलती थी. वहीं एक्ट्रेस को भी काफी देर तक लेंस पहने रखना पड़ता था. जिसके चलते उनकी आंखें लाल हो जाती थीं.