फिट की बीमारी क्या है और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव?

फिट शब्द का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के लिए किया जाता है। ये एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो मस्तिष्क में एबनॉर्मल इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी के कारण होता है।

मस्तिष्क में गड़बड़ी होने के कारण व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ने लगते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति का दिमागी संतुलन पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है और उसका शरीर लड़खड़ाने लगता है

मिर्गी का प्रभाव शरीर के किसी एक हिस्से पर देखने को मिल सकता है, जैसे चेहरे, हाथ या पैर पर। मिर्गी को एक नहीं बल्कि मोटे तौर पर चार तरह से बांटा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके प्रकार, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में।

इन दोरों में तरह-तरह के लक्षण होते हैं, जैसे कि बेहोशी आना, गिर पड़ना, हाथ-पांव में झटके आना। इंसान कई कारणों से इस बीमारी की चपेट में आ सकता है।

दिमाग में ऑक्सीजन की कमी होने पर भी मिर्गी का दौरा पड़ सकता है।

इसके अलावा दिमाग पर चोट लगने या चोट के निशान रह जाने की वजह से भी अक्सर लोगों को मिर्गी का दौरा पड़ने लगता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी गंभीर बीमारी, तेज बुखार या हृदय रोग की वजह से भी इंसान को ये बीमारी हो सकती है।

मिर्गी का दौरा मुख्य तौर पर दो प्रकार का होता है। पहला है जनरलाइज्ड एपिलेप्सी, जिसमें दौरा पूरे दिमाग में पड़ता है। ये तब तक पड़ता है

जब तक इंसान बेहोश न हो जाए।