सब्जी में गलती से ज्यादा हो जाएं मिर्च तो क्या करें?

कई बार खाना बनाते समय सब्जी में नमक या मिर्च की मात्रा ज्यादा हो जाती है। ऐसे में पूरी मेहनत बेकार चली जाती है।

जरूरत से अधिक नमक और मिर्च खाने से ना केवल स्वाद बिगड़ता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी बेहद खराब असर हो सकता है।

ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग सब्जी को फेंकने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो कुछ खास टिप्स अपनाकर सब्जी के स्वाद को वापस ठीक भी कर सकते हैं।

नमक और मिर्च ज्यादा होने पर आप सब्जी में दही मिला सकते हैं। इससे उसका स्वाद सामान्य हो जाता है। 

सब्जी में घी मिलाकर मिर्च और कुछ हद तक नमक के स्वाद को कम करने में मदद मिल सकती है।

अगर सब्जी रेशे वाली है, तो आप इसमें थोड़ी मात्रा में पानी मिलाकर एक बार और उबाल सकते हैं।

इससे भी सब्जी का स्वाद सामान्य हो जाता है।

सब्जी में क्रीम मिलाकर नमक, मिर्च की मात्रा को सामान्य किया जा सकता है, साथ ही इससे सब्जी का स्वाद और अधिक बढ़ भी जाता है।

इन सब से अलग आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे भी सब्जी में नमक की मात्रा सामान्य हो जाती है।