जब 'मुन्नाभाई MBBS' के सर्किट को मिली थी तालिबान से जान से मारने की धमकी

अरशद वारसी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़ी बातें बता रहे हैं।

अरशद 19 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें 'मुन्नाभाई MBBS' के सर्किट के लिए जाना जाता है।

अरशद ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब शूटिंग के दौरान जान से मारने की धमकी मिल गई थी।

अरशद को वो धमकी तालिबानियों की ओर से मिली थी। उनसे जुड़ा ये किस्सा साल 2006 का है जब वो फिल्म 'काबुल एक्सप्रेस' की शूटिंग कर रहे थे।

'काबुल एक्सप्रेस' की शूटिंग के लिए एक्टर को अफगानिस्तान गए थे। इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिल गई थी।

फिल्म से जुड़े किस्से को लेकर डायरेक्टर कबीर खान ने बताया था कि उन्हें भारतीय राजदूत से फोन आया था और उनसे पूछा गया था कि वो यहां क्या कर रहे हैं? फिर उन्हें बताया था कि वो शूटिंग कर रहे हैं।

कबीर खान ने बताया था कि भारतीय राजदूत की ओर से उन्हें जानकारी दी गई थी कि अमेरिकी, अफगानी और उनकी खूफिया एजेंसी की ओर से खबर सामने आई है

कि कबीर और उनकी फिल्म के एक्टर्स और टीम को जान से मारने की धमकी दी गई है।

जब ‘मुन्नाभाई MBBS’ के सर्किट को मिली थी तालिबान से जान से मारने की धमकी जब ‘मुन्नाभाई MBBS’ के सर्किट को मिली थी तालिबान से जान से मारने की धमकी