जब बॉलीवुड की 'डांस गुरु' सरोज खान से भिड़ गई थीं श्वेता तिवारी, मशहूर कोरियोग्राफर ने ऐसे दिया था जवाब

वैसे तो रियलिटी शो में जजों के बीच की केमिस्ट्री अक्सर कैमरे पर अच्छी दिखती है, लेकिन आज हम आपको उस शो के बारे में बता रहे हैं जहां दो जजों के बीच घमासान मच गया था।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी रियलिटी डांस शो 'डांस संग्राम' की। इस शो को सरोज खान जज कर रही थीं। वहीं, संभावना सेठ और श्वेता तिवारी की टीम आमने सामने होती है।

इसी दौरान श्वेता तिवारी और सरोज खान के बीच बहस हो जाती है। बता दें, दिवंगत सरोज खान ने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े और छोटे कलाकारों के साथ काम किया है।

पूरी इंडस्ट्री सरोज खान की कोरियोग्राफी का लोहा मानती है। लेकिन इस भोजपुरी रियलिटी डांस शो में जो उनके साथ हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। इस शो में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उन्हें ही डांस सिखाने लगी थीं।

दरअसल हुआ यूं कि शो में परफॉर्मेंस के बाद जब सरोज खान कंटेस्टेंट की तारीफ कर रही थीं तो श्वेता ने उन्हें टोक दिया और कंटेस्टेंट के डांस में खामियां निकालने लगीं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने जो कहा और जिस तरीके से कहा वहीं डांस गुरु के साथ बहस की वजह बन गई।

श्वेता ने कंटेस्टेंट से कहा, "मुझे आपके इस एक्ट ने इतना इंप्रेस नहीं किया, आपने प्रॉप को अपने डांस में नहीं जोड़ा। आप एक्टिंग में डांस डाल रहे थे ना कि डांस में एक्टिंग।

श्वेता के इतना कहते हीं सरोज खान ने गुस्से में कहा, "यहां मैं श्वेता जी से सहमत नहीं हूं, क्योंकि उन्होंने हर स्टेप नाचकर किया है, एक्टिंग मुझे नहीं दिखाई दी। आप उनसे वापस रिपीट कराइए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

सरोज खान ने यह भी कहा कि अगर उन्हें डांस गलत लगा है तो वो सामने जाएं और परफॉर्म करके दिखाएं कि डांस कैसा होना चाहिए। हालांकि कंटेस्टेंट ने दोबारा वही परफॉर्मेंस दी और लोगों ने खूब तालियां बजाई थी।