दुनिया में सबसे पहले कब मनाया गया मदर्स डे, जानिए किसने की थी शुरुआत

मई महीने के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया 'मदर्स डे' मनाती है। यह त्यौहार माँ के महत्व, प्रेम और समर्पण का सम्मान करता है। इस साल मदर्स डे 12 मई को मनाया जाएगा

मदर्स डे की शुरुआत साल 1908 में अमेरिका में हुई थी। अमेरिकी महिला एना जार्विस के प्रयासों की वजह से इस दिन की शुरुआत हुई थी। फिर धीरे-धीरे यह दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाने लगा।

दरअसल, एना जार्विस ने इस दिन की शुरुआत अपनी मां ऐन रीव्स जार्विस की याद में की थी। 1905 में ऐन रीव्स जार्विस की मृत्यु हो गई थी। एना जार्विस ने 1908 में अपनी मां के सम्मान में फिलाडेल्फिया में एक शोक सभा का आयोजन किया।

ऐन रीव्स जार्विस एक शांति कार्यकर्ता और टीचर थीं। उन्होंने अमेरिकी गृहयुद्ध के दोनों पक्षों के घायल सैनिकों की देखभाल और युद्ध के बाद शांति और समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ना अपनी मां ऐन रीव्स के बहुत करीब थीं। उनकी मृत्यु के बाद उन्होंने मदर्स डे को नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाने के लिए एक अभियान शुरू किया।

जिसके बाद 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने माओं को सम्मानित करने के लिए नेशनल हॉलीडे के रूप में मई के दूसरे रविवार को ऑफिशियल तौर पर मदर्स डे घोषित किया।

अमेरिका, भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा और कई देशों में इस पर्व को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। वहीं रूस में मार्च के आखिरी रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

हालांकि, इस दिन सभी देशों में लोग अपनी मां के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं।

मदर्स डे पर सभी बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तोहफे देते हैं और फूल व अन्य चीजें देकर उन्हें खास महसूस कराते हैं।