लेबनान में किन मुस्लिमों की आबादी ज्यादा- शिया या सुन्नी?

लेबनान पश्चिमी एशिया में स्थित इजरायल की सीमा से सटा एक छोटा सा देश है. इस देश की राजधानी का नाम बेरूत है.

इसरायली हमलों के बीच लेबनान का नाम ज्यादा चर्चा में आ गया है. इस बीच जानते हैं कि वहां शिया और सुन्नी मुसलमानों में से किसकी आबादी ज्यादा है

यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी (UNHCR) और बाकी संगठनों के अनुमान के मुताबिक, लेबनान की कुल आबादी में से 69.3 फीसदी लोग मुसलमान है

लेबनान में मौजूद सभी मुसलमानों में से सुन्नी के मुकाबले शिया मुसलमानों की जनसंख्या ज्यादा है

इस देश की कुल मुस्लिम आबादी में से 32 फीसदी लोग शिया मुसलमान हैं

वहीं सुन्नी मुसलमानों की बात करे तो उनकी जनसंख्या 31.2 फीसदी है

इन सब के अलावा 6.1 फीसदी अलावी और इस्माइलिस संयुक्त समूह के मुसलमान हैं

अनुमान के अनुसार, साल 2022 तक लेबनान की कुल आबादी 53 लाख थी. इस जनसंख्या में 15 लाख लोग ऐसे हैं जो सरिया और इराक की लड़ाई से तंग होकर आए थे

दिसंबर 2022 तक लेबनान में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा फिलिस्तीन के लोग आकर बसे हुए है. इस देश में 1932 से कोई अधिकारिक जनगणना नहीं हुई है