कौन हैं Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर? सलमान खान को दिया था कर्ज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इसी महीने एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

इस बीच जहीर इकबाल के पिता यानी सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर भी काफी चर्चा में हैं। एक समय था जब उन्होंने सलमान खान को कर्ज दिया था। आइए जानते हैं कौन हैं?

मुंबई के रहने वाले रत्नासी एक नामी जूलरी बिजनेसमैन हैं। सलमान खान ने ही जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

इसके साथ ही उनका रियल स्टेट में भी कारोबार है। उनकी स्टेलमेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और  ब्लैक स्टोन हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी है।

इकबाल रत्नासी ने 80 के दशक में सलमान खान की आर्थिक मदद की थी उन्होंने अभिनेता को 2011 रुपये उधार दिए थे। ये बात खुद सलमान खान ने बताई थी।

सलमान खान ने साल 2018 में खुद ट्वीट कर बताया था कि वो जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उनके पिता के साथ जुड़ा ये किस्सा भी साझा किया था।

समालन खान ने ट्वीट कर लिखा था कि, इकबाल रत्नासी बचपन में उनके निजी बैंक की तरह काम करते थे। आज भी अभिनेता पर उनका 2011 रुपये का कर्ज है।

इसके आगे उन्होंने लिखा था कि, भगवान का शुक्र है कि उन्होंने आज तक अपनी उधारी का ब्याज नहीं मांगा।