कौन है वो एक्ट्रेस, जिसके संग जुड़ा शादीशुदा शोएब मलिक का नाम!

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने सानिया मिर्जा को तलाक देने के बाद पाक एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी की थी।

सना जावेद से शादी के बाद पाक क्रिकेटर शोएब मलिक का नाम एक बार फिर से पाक एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नवल सईद हैं।

नवल सईद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। दरअसल, नवल हाल ही में पाकिस्तान में हुए रमजान स्पेशल शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं।

शो में एक्ट्रेस से पूछा गया था कि एक्टर्स मैसेज करते हैं? इस पर नवल सईद ने खुलासा किया कि एक्टर्स ही नहीं, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी मैसेजेस करते हैं। उन्होंने शोएब मलिक की ओर इशारा भी किया।

नवल सईद ने पाक क्रिकेटर्स के मैसेजेस करने को लेकर नाराजगी भी जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं क्योंकि वो लोग देश को ग्लोबली रीप्रेजेंट करते हैं। उन्हें तमीज से पेश आना चाहिए।

अब इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस चर्चा में आ गईं। ऐसे में आपको उनके बारे में बताते हैं। नवल सईद पाकिस्तान सिनेमा की राइजिंग एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2017 में करियर की शुरुआत की थी।

नवल सईद ने ड्रामा सीरीज 'यकीन का सफर' से करियर शुरू किया था हालांकि, इसमें उनका रोल काफी शॉर्ट था। इसके बाद उन्होंने आगे भी काम किया और आगे बढ़ती रहीं।

नवल सईद ने 'सितम', 'दिल-ए-वीरान' और 'माह-ए-तमाम' जैसे शोज में काम किया है। शोज के साथ-साथ वो अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। 25 साल की उम्र में वो सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।

हीरामंडी से पहले OTT पर देखें संजय लीला भंसाली की ये फिल्में, हुई थीं ब्लॉकबस्टर हीरामंडी से पहले OTT पर देखें संजय लीला भंसाली की ये फिल्में, हुई थीं ब्लॉकबस्टर